Header Ads Widget

Responsive Advertisement

CSK vs RR: क्या आज अपना 15 साल पुराना इतिहास चेपॉक में दोहरा पाएगी राजस्थान रॉयल्स? जानें कैसी होगी पिच-मौसम और प्लेइंग-11


MS Dhoni, CSK, RR, R Ashwin, IPL 2023, Sanju Samson 

CSK vs RR हेड टू हेड
कुल मैच: 27
CSK जीता: 15
RR जीता: 12

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की बात करें तो ये मैदान राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत ज्यादा दुर्भाग्यशाली रहा है। टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 6 में हार का सामना करना पड़ा। रॉयल्स ने अपना एकमात्र मुकाबला 15 साल पहले आईपीएल के पहले सीजन में 10 रन से जीता था।

चेपॉक में पिछले IPL के  चेन्नई बनाम राजस्थान के मैच व उनका परिणाम 

2019- चेन्नई ने राजस्थान को 8 रन से हराया
2015- चेन्नई ने राजस्थान को 12 रन से हराया
2013- चेन्नई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
2012- चेन्नई ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
2011- चेन्नई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया
2010- चेन्नई ने राजस्थान को 23 रन से हराया
2008- राजस्थान ने चेन्नई को 10 रन से हराया

IPL 2023 CSK vs RR Preview 

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला पहले  सीजन के फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और  विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें कमाल की फॉर्म में हैं और 3 में से 2-2 मैच जीत चुकी है। सीएसके की बात करें तो जब भी वह अपने घरेलू मैदान पर खेलते हैं तो सामने वाली टीम पर एक अलग ही प्रेशर देखने को मिलता है। 

CSK के टॉप ऑर्डर में कीवी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे और उभरते भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टीम को लगातार शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। ऋतुराज  3 मैचों में 94.50 की बेहतरीन औसत से कुल 189 रन बना चुके हैं। साथ ही मिडिल ऑर्डर में अंबाती रायडू, शिवम दुबे और कप्तान  "Thala " एमएस धोनी भी बढ़िया योगदान दे रहे हैं। हालांकि दीपक चाहर की चोट ने CSK  टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है। बेन स्टोक्स भी पूरी तरह से फिट नहीं है। 

वहीं RR के  रॉयल्स लगातार ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर टीम को har मैच में विस्फोटक शुरुआत दिला रहे हैं। जायसवाल 164.47 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बना चुके हैं, जबकि बटलर के बल्ले से भी 152 रन निकल चुके हैं। RR के  कप्तान सैमसन ने भी अपने बैटिंग के अलावा अपनी कप्तानी से भी सभी का दिल जीता है। रही सही कसर विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अपनी तूफानी पारी से पूरी कर रहे हैं। बॉलर्स में भी ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन टीम के लिए लगातार विकेट चटका रहे हैं।


CSK vs RR लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल


 चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच बुधवार, 12 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिंटबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।TV पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। CSK vs RR मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 


पिच
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्योकि गेंद सतह पर थोड़ी पकड़ रखती है और स्पिनरों को सतह से काफी सहायता मिलती है। इसलिए बल्लेबाजों को बीच में पिच पर कुछ समय बिताना होगा, जिससे वे अपने स्ट्रोक खुलकर खेलना शुरू कर सकें। 

मौसम
बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

CSK: डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), शिवम दूबे, मोईन अली, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला,आकाश सिंह ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: भगत वर्मा, अंबाती रायडू, शेख रशीद, तुषार देशपांडे, सुभ्रांशु सेनापति।

RR: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नवदीप सैनी, आकाश वशिष्ठ, , केएम आसिफ, डोनावोन फरेरा, संदीप शर्मा।   
 

#ravi ashwin #csk #Rajasthan Royals #ben stokes #IPL #MS Dhoni #chennai super kings #IPL 2023 #CSK vs RR #sanju samson

Post a Comment

0 Comments