Header Ads Widget

Responsive Advertisement

IPL 2023 में अब तक इन मुकाबलों ने लगाया रोमांच का तड़का, कई मैच का आखिरी बॉल पर निकला नतीजा

 IPL 2023, GT vs KKR, CSK vs RR, DC vs MI, RCB vs LSG, Rinku Singh, GT vs RR, Shimron Hetmyerअब तक IPL 2023 में  25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लीग की शुरुआत में हमें कई  एकतरफा मैच देखने को मिले थे। लेकिन इसके बाद अब 16वें सीजन में रोमांच फिर से लौट आया है। हमें कई मुकाबलों का नतीजा आखिरी ओवर की आखिरी  गेंद पर देखने को मिल रहा है। RR समेत कई टीमों ने हारे हुए मैच को अंत में अपने नाम किया है। इन मुकाबलो से कई नए हीरो भी उभरकर सामने आए हैं। इनमें रिंकू सिंह का नाम टॉप पर है। रिंकू सिंह  ने यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे और कोलकाता की झोली में हारा हुआ मैच डाल दिया था। आइए जानते हैं इस सीजन के ऐसे मुकाबलों के बारे में जिनका नतीजा आखिरी बॉल पर निकला।



    गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

    गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित  नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी। इसके बाद रिंकू सिंह ने जो प्रदर्शन  किया वह कई युवाओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत  बन गया। उन्होंने यश दयाल की अगली 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ कर  KKR को अविश्वसनीय जीत दिलाई। 


    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

    चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 12 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर मे जडेजा और धोनी क्रीज पर मौजूद थे और आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। लेकिन संदीप शर्मा के ओवर में 2 छक्के लगा चुके धोनी आखिरी गेंद पर सिक्स नहीं जड़ सके। संदीप ने सटीक यॉर्कर डाली जिसके आगे धोनी भी वेबस नजर आए। 

    MS Dhoni 6

    दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस

    देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला खेला गया था।वार्नर की दिल्ली कैपिटल और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई थी। जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर मुकाबले को अपने नाम किया। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नोर्किया बॉलिंग कर रहे थे। आख‍िरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड ने दो रन लेकर मुंबई इंडियंस को रोमांचक जीत दिलाई।

    DC vs MI

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला खेला गया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मैच में कोहली की RCB ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से मैच आपने नाम किया था। दूसरी पारी के आख‍िरी ओवर में लखनऊ को जीत के ल‍िए 5 रन चाहिए थे। मैच की आखिरी गेंद पर लखनऊ को सिर्फ़ 1 रन चाहिए था। आवेश खान का बल्ला तो नहीं लगा, लेकिन वह बाई के रन के लिए भाग लिए और अपनी टीम को जीत दिला दी। इसके पहले रवि बिश्नोई को रन आउट करने के लिए भी ड्रामा हुआ था जिसमें RCB को सफलता नहीं मिली थी और Lucknow Super Giants ने मैच जीत लिया।

    गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

    आईपीएल 2023 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेहद करीबी मुकाबले में अपने पडोसी राज्य गुजरात की टीम  गुजरात टाइटंस (GT) को धूल चटाई। राजस्थान ने 3 विकेट से यह शानदार मुकाबला जीता और टीम की जीत के सबसे बड़े नायक रहे स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | हेटमायर ने मैच फिनिश करते हुए 26 गेंदों पर 215.38 के तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन बनाए।

    गुजरात के खिलाफ मिली इस धमाकेदार जीत के बाद शिमरोन हेटमायर का कहना है कि टाइटंस के खिलाफ मिली जीत से उनका बदला पूरा हुआ। 

    #CSK vs RR #GT Vs KKR #RCB Vs LSG #IPL 2023 #Rinku Singh #DC Vs MI

    Post a Comment

    0 Comments