Header Ads Widget

Responsive Advertisement

RCB vs LSG: बेंगलुरु में K.G.F. की फिफ्टी | 212 रन बनाने के बाद भी हार गई आरसीबी | लखनऊ ने 1 विकेट से हराया

     RCB vs LSG, Faf du Plessis, Virat Kohli, Amit Mishra, Glenn Maxwell , वायने पर्नेल, Nicholas Pooran


     IPL 2023 का 15वां मैच  आज लखनऊ सुपर जायंट्स  और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले जा रहे इस मुकाबले में बैंगलोर के लोकल बॉय के एल  राहुल की  लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और RCB को उनके होम ग्राउंड पर बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी को बहुत  अच्छी शुरुआत मिली,  विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने  पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की । बैंगलोर ने 20 ओवर में 02 विकेट खोकर 212 रन बनाए। लखनऊ को इस सीजन की तीसरी जीत के लिए 213 रनों की दरकार है|


    विराट ने जड़ा शानदार और विस्फोटक अर्धशतक 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (Royal Challengers Bangalore)को अच्छी शुरुआत मिली।। विराट ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए थे। कोहली आईपीएल में अब तक 13 टीम के खिलाफ 50 प्लस स्कोर बना चुके हैं। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर बैंगलोर का पहला विकेट गिरा। बड़ा शॉट लगाने की कोशिश  में विराट कोहली कैच आउट हुए। अनुभवी लेग  स्पिनर  अमित मिश्रा  ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। विराट ने 44 गेंदों में महत्वपूर्ण 61 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 


    सुपर जायंट्स के खिलाफ फाफ ने भी लगाया अर्धशतक

    इसके बाद कप्तान  फाफ ने भी 35 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज  मैक्सवेल भी कैसे  पीछे रहने वाले थे। उन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर  इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड ने मैक्सवेल को बोल्ड किया। उन्होंने 29 गेंदों पर 59 रन बनाए। फाफ 49 गेंदों पर 79 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज  दिनेश कार्तिक 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से अमित मिश्रा और मार्क वुड को 1-1 सफलता मिली। 


    आरसीबी के 212 रन के जवाब  में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और अंतिम ओवर में रोमांचक मैच को  1 विकेट से  जीत लिया। 

    लखनऊ की खराब शुरुआत

    213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही टीम को पहला झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे काइल  मेयर्स खाता तक नहीं खोल सके। बैंगलोर के मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया। फिर पावरप्ले में ही  चौथे ओवर की चौथी गेंद पर LSG का दूसरा विकेट गिरा। स्टार  ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 10 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए।अफ़्रीकी गेंदबाज  वेन पार्नेल ने उन्हें दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। 

     फिर नहीं चला केएल राहुल का बल्ला

    पावरप्ले के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ का एक और विकट गिरा। हार्दिक पंड्या के भाई  क्रुणाल पांड्या भी खाता नहीं खोल सके। वायने पार्नेल ने उन्हें भी दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह से पावरप्ले का चौथा ओवर LSG के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हुआ , इसके  बाद केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार 76 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ का चौथा विकेट गिरा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे स्टोइनिस ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए। 12वें ओवर की पहली गेंद पर LSG का 5वां विकेट गिरा।लखनऊ के  कप्तान केएल राहुल ने 20 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए। 

    पूरन की तूफानी फिफ्टी

    इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने  छठे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की । टाइमआउट के बाद 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को काफी बड़ा झटका लगा। तूफानी पारी खेल रहे निकोलस पूरन 19 गेंदों पर 62 रन बनाकर कैच आउट हुए। सिराज (Mohammed Siraj) ने उन्हें शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। पूरन (Nicholas Pooran) ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आयुष  बदोनी हिट विकेट हुए और मैच रोमांचक मोड में पहुँच गया । उन्होंने 24 गेंदों पर 30 रन बनाए। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क वुड भी आउट हो गए । उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया। अंतिम ओवर में राजस्थान के रवि बिश्नोई ने स्कोर लेवल कराया पर  इसी ओवर की 5वीं गेंद पर जयदेव उनादकट कैच आउट हो गए । उन्होंने 7 गेंदों में 9 रन बनाए। इसके बाद अंतिम बॉल पर आवेश खान ने बाय का रन लेके लखनऊ को जीत दिला दी |

    सिराज-पार्नेल को 3-3 सफलता

    रवि बिश्नोई 2 गेंदों पर 3 रन और आवेश खान खाता खोले बिना ही नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज  मोहम्मद सिराज और वेन पार्नेल को 3-3 सफलता मिलीं। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 2 और कर्ण शर्मा ने 1 विकेट चटकाया। आखिरी ओवर में जबरदस्त रोमांच देखने  को मिला। आखिरी गेंद तक मैच किसी के भी पाले में जा सकता था । 

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।


    • लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

    #Bengaluru #Amit Mishra #Marcus Stoinis #M.Chinnaswamy Stadium #Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants #RCB Vs LSG #Virat Kohli #glenn maxwell #Faf du Plessis #Mohammed Siraj #Nicholas Pooran

    Post a Comment

    0 Comments