Header Ads Widget

Responsive Advertisement

RCB vs MI: कोहली की सेना ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, विराट- डुप्लेसिस ने जड़ी फिफ्टी | IPL 2023

 

RCB vs MI, Royal Challengers Bangalore Playing 11, Mumbai Indians Playing 11, RCB vs MI Playing 11, Virat Kohli,  Rohit Sharma, IPL 2023, Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore, RCB vs MI, Faf du Plessis, Tilak Varma


आईपीएल 2023 जो सोलहवा सीजन है  उसका 5वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।



RCB vs MI IPL 2023: 

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाए और 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है , उन्होंने  आईपीएल 2013 से सीजन का पहला मैच नहीं जीता है।


मुंबई की खराब शुरुआत , रोहित शर्मा ने  बनाया महज  1 रन और फिर  नहीं चला सूर्यकुमार यादव  का बल्ला


मुकाबले की बात करें तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लेने के बाद  पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत खराब रही। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज  ने ईशान किशन को आउट करके ड्रेसिंग रूम   भेज दिया । मुंबई के ओपनर  बल्लेबाज ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। अगले ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। रीस टॉप्ली ने कैमरून ग्रीन को क्लीन  बोल्ड किया। ग्रीन ने 4 गेंदों पर सिर्फ  5 रन बनाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आकाश दीप ने उनका महत्वपूर्ण  विकेट झटका। आकाश दीप ने उन्हें दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 15 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें शहबाज के हाथों कैच आउट कराया। 





मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को 5वां झटका लगा और उनकी आधी टीम पैवेलियन पहुच गयी। नेहाल वढेरा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा। आरसीबी के  कर्ण शर्मा ने टिम डेविड को बोल्ड किया। डेविड ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर MI को एक और झटका लगा, ऋतिक शौकीन ने 3 गेंदों पर सिर्फ  5 रन बनाए। तिलक वर्मा (Tilak Varma) शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 78 रन और अरशद खान 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। । उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, आकाश दीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट चटकाया।

आरसीबी की शानदार शुरुआत

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजो ने अपने दम पर मुंबई इंडियंस से मैच छीन लिया | पारी के 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला झटका लगा। कप्तान  फाफ डुप्लेसिस 43 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेलकर  पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस के अरशद खान ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। दिनेश कार्तिक खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन की गेंद पर तिलक वर्मा ने DK का कैच लपका। विराट कोहली 49 गेंदों पर 82 रन बनके नाबाद रहे |


कप्तानो ने क्या कहा ?

फाफ डुप्लेसिस :

हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली है |  सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया हमारे गेंदबाजो ने रणनीति के अनुसार ही गेंदबाजी की हमें अंतिम ओवेर्स में सुधर करने की आवश्यकता है | विराट के साथ बल्लेबाजी करने का अलग मजा है, 
रोहित शर्मा : 
हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तिलक और अन्य बल्लेबाजो के प्रदर्शन से सम्मानजनक स्कोर बना पाए | तिलक एक प्रतिभाशाली और सकारात्मक खिलाडी है|यह बल्लेबाजी के लिए बढ़िया पिच थी | लेकिन हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया |

रोहित शर्मा के नाम एक नयी उपलब्धि

रोहित शर्मा ने आज अपने शानदार करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रविवार को आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ । इस मैच में टॉस के लिए उतरने के साथ ही रोहित पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल हो गए। वह धोनी के बाद 200 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय  खिलाडी बने। धोनी ने अब तक 307 टी20 मैचों में तो डैरेन सैमी ने 208 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की है। इस सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं। रोहित आईपीएल में आज 144वें मैच में कप्तानी कर रहे हैं। वह आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाडी  हैं। इस लिस्ट में भी धोनी टॉप पर हैं। 
Rohit Sharma

अब हम कुछ आंकड़ो पर नजर डाल लेते है |

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

  • डेविड वार्नर: 60 
  • विराट कोहली: 50
  • शिखर धवन: 49
  • एबी डिविलियर्स: 43
  • रोहित शर्मा: 41


इसके अलावा, अब तक आरसीबी और एमआई ने एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं(RCB VS MI HEAD TO HEAD), जहां मुंबई इंडियंस ने 17 जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 जीते हैं।

 

                     MS Dhoni


IPL में  अधिकतम मैच में कप्तानी

  • एमएस धोनी: 211 मैच
  • रोहित शर्मा: 144 मैच
  • विराट कोहली: 140 मैच
  • गौतम गंभीर: 129 मैच
  • एडम गिलक्रिस्ट: 74 मैच


Post a Comment

0 Comments