मंडे की चिंता भूलकर तैयार हो जाये , आपको चार्ज करने के लिए टाटा आईपीएल ( Tata IPL 2023) ला रहा है चिन्नास्वामी स्टेडियम से बैंगलोर VS लखनऊ
RCB Vs LSG : मुंबई के खिलाफ एक धमाकेदार जीत के बाद , रॉयल चैलेंजर्स ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता के फिरकी गेंदबाजो के आगे घुटने टेक दिए | अब बैंगलोर का अगला मुकाबला फॉर्म में चल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा |
ये भी पढे़ं- IPL 2023 Format and Rules| Know All the IPL 2023 New Rules| Impact Players| Two team Sheets with Images
निराश रॉयल चैलेंजर्स बनाम मजबूत सुपर जायंट्स
पहले दो मैच पर नजर डाले तो बैंगलोर के बल्लेबाज तेज गेंदबाजो पर अपनी धाक ज़माने में कामयाब रहे है लेकिन कोलकाता के फिरकी गेंदबाजो की तिकड़ी के जाल में ऐसे फसे की 9 विकेट उनके नाम कर दिए
दूसरी तरफ लखनऊ ने हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंद बाकी रहते मैच अपनी झोली में डाल लिया गेंद शेष रहने के हिसाब से यह लखनऊ की बेस्ट जीत है
पर समस्या यह है की लखनऊ को अपनी दोनों जीत घर में मिली है और घर के बाहर जीत का खाता खोलना अभी बाकी है और वो घर के बाहर जीत का खता खोलने की फ़िराक में होंगे
इन पर रहेंगी नजरे (Players To Watch)
रीस टोपली और वायने पर्नेल
रीस टोपली चोट के चलते सीजन से बाहर हो गए है उनकी जगह अफ्रीका के वायने पर्नेल की बैंगलोर में एंट्री हुयी है | पर्नेल 9 साल बाद आईपीएल में खेलेंगे तो देखना होगा वो क्या प्रभाव छोड़ते है? और उनके आने से बैंगलोर की डेथ बोलिंग में क्या बदलाव आता है?
कृणाल पंड्या
पिछले मैच में कृणाल पंड्या ने महज 18 रन देके हैदराबाद के टॉप आर्डर के 3 विकेट झटक लिए थे उसके बाद हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 23गेंदों में 34 रनों की उम्दा पारी खेली थी और लखनऊ को आसान जीत दिला दी थी |
अन्य खिलाडी
काइल मेयर्स शुरू से शानदार फॉर्म में है और बैंगलोर जेसी पिच पर वो आरसीबी की परेशानी बढ़ासकते है,
वही के एल राहुल का यह होम ग्राउंड है तो वो भी कमाल दिखाना चाहेंगे, बिश्नोई और मिश्रा भी इस पिच पर आरसीबी के सामने कमाल कर सकते है |
कांटे की टक्कर
Mark wood
डेविड विल्ली ने कोलकाताके खिलाफ एक ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी थी अगर विल्ली सही लेंग्थ पकड़ लेते है तो ,लखनऊ को बहुत नुकसान पंहुचा सकते है|
मार्क वुड तबियत ख़राब होने की वजह से हैदराबाद के खिलाफ नही खेले थे पर आज बैंगलोर के सामने वो वापसी कर सकते है और बैंगलोर की मुश्किल बढ़ा सकते है क्युकी वो अब तक 2 मैच में 8 विकेट झटक चुके है
किंग कोहली और वुड की टक्कर देखने लायक होगी |
David Willy
कौन मरेगा बाजी
पिछले सीजन में बैंगलोर लखनऊ को 2 बार हरा चुकी है लेकिन इस बार सुपर जायंट्स आत्मविश्वास लेके खेल रहे है तो बैंगलोर को उनके घर में झटका दे सकते है |
चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े
Faf du Plessis, Virat Kohli
IPL मैच: 81
पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 33
बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 44
पहली पारी का औसत स्कोर: 169
उच्चतम स्कोर: 263, RCB बनाम पुणे वरियर्स (2013)
न्यूनतम स्कोर: 82, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम केकेआर (2008)
सर्वाधिक रन: विराट कोहली 2428 रन
उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: क्रिस गेल 175 रन (आरसीबी) बनाम पुणे वरियर्स (2013)
सर्वाधिक विकेट: युजवेन्द्र चहल 51 विकेट
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर: 4/9 एस बद्री (आरसीबी) बनाम मुंबई इंडियंस (2017)
बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है। मगर मौसम में ह्यूमिडिटी 33% तक रहेगी। तापमान न्यूनतम 20 और अधिकतम 33 डिग्री रहेगा। हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।
बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। आईपीएल के दौरान इस स्टेडियम में खूब रन बरसते हैं। यहां का मैदान छोटा है, इसलिए इसे गेंदबाजों के लिए कब्रगाह माना जाता है। यहां गेंदबाजों के लिए हमेशा मुसीबत रहती है।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11
RCB: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (c), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (wk), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, डेविड विली, मोहम्मद सिराज।
LSG: केएल राहुल (कप्तान), काइली मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, आवेश खान, यश ठाकुर, मार्क वुड, आयुष बड़ोनी, रवि बिश्नोई।

0 Comments